हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राजस्थान में तेज रफ्तार ने लील ली 4 जिंदगियां, हादसा इतना भयंकर कि हाईवे पर बिखर गये शव के टुकड़े

Dungarpur Road Accident Bus Car Collision Gujarat 4 Youth Died: राजस्थान के डूंगरपुर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे 48 पर एक कार की बस से टक्कर हो गई। जिसमें गुजरात के 4 युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dungarpur Road Accident Bus Car Collision Gujarat 4 Youth Died (Pic Credit- Google)

Dungarpur Road Accident Bus Car Collision Gujarat 4 Youth Died:  राजस्थान में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में गलत दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार सामने से आ रही बस में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थाी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आगे की सीट पर बैठे युवकों के शवों के कई टुकड़े हो गए। पूरी कार में खून बिखर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर लाशों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार कार में 5 युवक सवार थे। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 48 पर हुआ। कार सवार पांचों युवक गुजरात के शामलजी के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार कार और बस की गति तेज होने के कारण 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कट्टर से काटकर शवों को बाहर निकलवाया।

ढाबे पर लोगों ने चेताया था

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे से पहले कार सवार पांचों युवक एक ढाबे पर रुके थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनको हाईवे पर राॅन्ग साईड गाड़ी चलाने से मना किया था। इसके बावजूद कार सवार युवक राॅन्ग साईड ही आगे बढ़ गए। वहीं उधर पुलिस ने हादसे की खबर परिजनों को दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमाॅर्टम करवाकर मोर्चरी में रखवाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें