Rajasthan MP Rajkumar Roat Arrives Parliament from Camel: राजस्थान के बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र बीएपी सांसद राजकुमार रोत आज ऊंट पर बैठकर संसद भवन के लिए रवाना हुए। हालांकि संसद पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सांसद भड़क गए। बता दें कि आदिवासी नेता पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने पुलिस के रोकने पर सवाल पूछा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी बैलगाड़ी पर बैठकर संसद आ सकते हैं वे ऊंट पर क्यों नहीं? हमें यह मानसिकता ठीक नहीं लगी। हम शिकायत दर्ज कराएंगे।
बता दें कि राजस्थान के बांसवाड़ा सीट से क्षेत्रीय पार्टी बीएपी के टिकट पर चुनाव लड़े राजकुमार रोत इससे पहले चौरासी सीट से विधायक थे। लेकिन इसके उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया। उनके सामने बीजेपी महेंद्र जीत सिंह मालवीया थे। वे कांग्रेस छोड़कर चुनाव से पहले भाजपा में आए थे। बता दें कि राजकुमार रोत ने बीजेपी प्रत्याशी को 2 लाख 47 वोटों के अंतर से हरा दिया। चुनाव में रोत को 8 लाख 20 हजार 831 वोट मिले। जबकि मालवीया को 5 लाख 73 हजार 777 वोट मिले।
पैदल ही संसद में प्रवेश कर गए सांसद
बता दें कि लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। आज भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 261 सांसद बतौर सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसी क्रम में आज राजकुमार रोत आदिवासी वेशभूषा में संसद पहुंचे थे। उससे पहले ही पुलिस ने उनकाे रोक दिया। हालांकि पुलिस के रोकने के बाद वे स्वयं ऊंट से उतर गए और पैदल ही संसद भवन में प्रवेश कर गए। गौरतलब है कि निर्विवाद रूप से चुने जाने वाला स्पीकर इस बार मतदान के जरिए चुना जाएगा क्योंकि डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई।
ये भी पढ़ेंः आजादी के बाद पहली बार लोकसभा स्पीकर के लिए होगा चुनाव, ओम बिड़ला और के. सुरेश के बीच मुकाबला
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines