Chittorgarh News: Dream 11 पर 2 करोड़ रुपये के विनर का ठगी से बच गया पैसा, 23 साल के आरोपी ने यूं रची साजिश
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Chittorgarh News: ड्रीम 11 एप के विनर के साथ साइबर ठगी का प्रयास करने के मामले में चित्तौड़गढ़ पुलिस आरोपी को गुड़गांव से अरेस्ट किया है। आरोपी ने ठगी करने के लिए विनर की सिम पोर्ट करवाने के साथ ही जीमेल आईडी भी हैक की थी। इसके साथ ही पुलिस ने उसके साथी को भी इस मामले में नामजद किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मिनी बैंक के दो डायरेक्टरों के साथ मिलकर ठगी को अंजाम देते थे। चित्तौड़गढ़ एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि चंदेरिया निवासी अनिल साहू ने 2 करोड़ रुपये जीते थे।
इसके बाद ठगों ने विनर के सिम को पोर्ट करवाकर और जीमेल आईडी हैक कर ड्रीम 11 आईडी के वॉलेट में पड़े हुए एक करोड़ 37 लाख 89 हजार 800 रुपए को निकालने की कोशिश की। विनर अनिल साहू जब अपनी आईडी पर लॉगिन नहीं कर पाया तो उसने इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दी।
शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ड्रीम 11 के ग्रीवन्स ऑफिसर को फोन कर इन रुपयों को ट्रांसफर होने से रोक दिया। एसपी ने इस मामले में डीएसपी बद्रीलाल के सुपरविजन में टीम का गठन किया।
इसके बाद टीम को संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन पर भेजा गया। मोबाइल नंबरों से मिली लोकेशन के आधार पर टीम हरियाणा के गुड़गांव पहुंची। जहां लेजीवेली पार्क में बैठे मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी लोकेश (23) पुत्र मुकेश जाट को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर लोकेश जाट ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विनर अनिल साहू द्वारा जीते रुपयों को हड़पलना चाहता था। इसके लिए उसने जीमेल आईडी हैक कर सिम को पोर्ट करवा लिया था। आरोपी के अनुसार वह और उसका साथी संदीप रावत बराबर के पार्टनर है। इन्होंने पहले भी रुपये जीतने वालों के साथ इसी तरह से ठगी की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: