Dr Rakesh Bishnoi Case: जोधपुर के डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजन पिछले कुछ दिन से जयपुर के SMS अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले 7 दिनों से परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया था। प्रदर्शन को आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल और छात्र नेता निर्मल चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया था। बेनीवाल ने सीएम हाउस का घेराव ऐलान किया गया था, लेकिन अब सरकार ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का दावा किया है।
इन मांगों पर बनी सहमति
जानकारी के अनुसार, सरकार परिजनों की कुछ मांगों पर सहमत हो गई है। सरकार इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT के गठन के लिए तैयार हो गई है। इसी के साथ कई और मांगों पर भी सहमति बनी है। मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजा देने के लिए भी सरकार राजी है। इसके अलावा HOD राजकुमार राठौड़ को APO किए जाने पर भी सरकार तैयार हो गई है। सरकार से मांग पूरी होने के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।
राजकुमार राठौड़ ने किया इस्तीफे का ऐलान
उधर, सरकार के इस फैसले से नाराजगी जताते हुए जोधपुर अस्पताल के आरोपी HOD राजकुमार राठौड़ ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। डॉ. राजकुमार राठौड़ ने मेडिकल एजुकेशन सेकेट्री के नाम इस्तीफा सौंपा। फार्माकोलॉजी विभाग के HOD और एडिशनल प्रिंसिपल पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: महिला आरक्षण पर भाजपा की हकीकत, 44 में सिर्फ 7 जिलों में महिलाएं बनीं अध्यक्ष
क्या है पूरा मामला?
डॉ. राकेश बिश्नोई जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग के तृतीय वर्ष के रेजीडेंट थे। बिश्नोई ने 13 जून को जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। जहां SMS अस्पताल में 14 जून को उनकी मौत हो गई। बिश्नोई का मौत से पहले एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह HOD डॉ. राठौड़ पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। इसके साथ ही परिजनों ने डॉ. राठौड़ पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें: एक और ‘सोनम रघुवंशी’ कहेंगे या मेरठ की ‘मुस्कान’, प्रेमी संग बनाई पति के मर्डर की प्लानिंग
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines