---विज्ञापन---

दहेज के लिए ‘दानव’ बना पति: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही विवाहिता ने लगा ली फांसी, भाई को भेजती थी बर्बरता के फोटो

Jaipur Suicide Case: जयपुर में एक नवविवाहिता ने शादी के 6 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। महिला ने ससुराल में चुन्नी से फंदा बनाया और फिर उससे लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। विवाहिता ने सुसाइड से पहले अपने भाई से फोन पर बात की थी। जानकारी के अनुसार विवाहिता को पति की ओर दहेज […]

---विज्ञापन---

Jaipur Suicide Case: जयपुर में एक नवविवाहिता ने शादी के 6 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। महिला ने ससुराल में चुन्नी से फंदा बनाया और फिर उससे लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। विवाहिता ने सुसाइड से पहले अपने भाई से फोन पर बात की थी। जानकारी के अनुसार विवाहिता को पति की ओर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। विवाहिता के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के अनुसार नवविवाहिता सुमन उत्तरप्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली थी। उसने 11 अगस्त की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमन का पति जब कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि सुमन फंदे से लटक रही थी। इसके बाद उसने सुमन को परिजनों की मदद से फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मृतका के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

---विज्ञापन---

पिटाई के निशान दिखाती थी मृतका

मृतका के भाई ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को सुमन की जयपुर के अर्जुन के साथ शादी हुई थी। अर्जुन प्राइवेट कंपनी में जाॅब करता था। शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करने लगे। इसके अलावा अर्जुन के कहने पर 25 लाख रुपए और दिए थे। डिमांड पूरी होते ही ससुरालवालों की ओर से ज्यादा डिमांड होने लगी। इसके लिए सुमन से रोज मारपीट की जाती थी। सुमन ने अपने भाई को मारपीट और चोट की फोटो अक्सर अपने भाई को वीडियो काॅल पर दिखाती थी।

वहीं पुलिस ने बताया कि विवाहिता के पीहर पक्ष की ओर से मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमन के पति को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2023 03:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola