Bharatpur wife denies husband after job: राजस्थान के भरतपुर से एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है। यहां पर एक पति दिन-रात मजदूरी तक पत्नी को बीएसटीसी करवाता है। इसके बाद जब उसकी सरकारी नौकरी लग जाती है तो वह उसे ठेंगा दिखा देती है। फिलहाल पति और उसके पिता ने मामले में कलेक्टर और जिला कोर्ट में फरियाद दी है। मामले में पत्नी का कहना है कि उसका बाल विवाह हुआ था उसे अपनी शादी के बारे में कुछ भी याद नहीं है।
शादी के बाद बदल गया व्यवहार
पूरा मामला भरतपुर जिलेे के भुसावर तहसील के सलेमपुर खुर्द गांव का है। यहां पर मोतीलाल जाटव और उनके पुत्र अनूप कुमार ने परिवाद दिया है। जिसके अनुसार उसकी शादी 14 नवंबर 2021 को नगला हवेली की युवती के साथ बिना दहेज के साधारण तरीके से हुई थी लेकिन शादी के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। परिवाद में अनूप ने बताया कि उसने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया। इतना ही भरतपुर शहर में सूरजपोल दरवाजे के पास किराए का कमरा लेकर कोचिंग कराई।
शिक्षक बनने के तोड़ा नाता
अनूप कुमार ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उसने पत्नी को बीएसटीसी करवाई और बाद में शिक्षक भर्ती की तैयारी करवाई। जिसके बाद वह 2023 में शिक्षक बन गई। इसके बाद रूपवास क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक बन गई। अनूप ने बताया कि 2 मई 2025 को पत्नी ने उसके साथ रहने और खर्च में मदद करने से इनकार कर दिया। अनूप कुमार ने बताया कि पढ़ाई शुरू करने से पहले पत्नी ने वादा किया था कि वह नौकरी लगने के बाद परिवार की आर्थिक मदद करेगी और पति की पढ़ाई भी कराएगी लेकिन शिक्षक बनने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया।
मेरा बाल विवाह हुआ मुझे कुछ याद नहीं
पति अनूप कुमार का आरोप है कि रूपवास तहसील के सरकारी स्कूल में कार्यरत पत्नी ने रीट 2023 एल 1 भर्ती में दस्तावेज सत्यापन के दौरान खुद को अविवाहित बताया है। पीड़ित पति अनूप ने मांग की है कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। वहीं इस पूरे मामले में पत्नी पंकज कुमारी ने कहा कि जब वह नाबालिग थी तब उसका बाल विवाह करा दिया गया था। बालिग होने के बाद उसने अनूप से कोई शादी नहीं की थी। पत्नी पंकज ने आरोप लगाया कि उसने दस्तावेज चोरी करके फर्जी विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाया था। पत्नी ने कहा कि उसने सालों तक मेरी कोई सुध नहीं ली अब जब मेरी नौकरी लग गई है तो वह उसके पीछे पड़ा है।
ये भी पढ़ेंः जयपुर बीजेपी में ‘सिफारिशी कार्यकारिणी’ का तमाशा, विवाद हुआ तो डिलीट की लिस्ट
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines