---विज्ञापन---

तलाकशुदा पत्नी की कहीं और हुई शादी तो नाराज फूफा ने चला दी गोली, जानें मामला

Rajasthan Crime News: चूरू के रतननगर में मंगलवार रात फूफा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली का छर्रा लगने से युवक की मां भी घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि फायरिंग में भी आरोपी भी […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Crime News: चूरू के रतननगर में मंगलवार रात फूफा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली का छर्रा लगने से युवक की मां भी घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि फायरिंग में भी आरोपी भी घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर आरोपी को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

5 महीने पहले हुआ था तलाक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी 12 साल पहले गीता कंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद झाबर सिंह रोजाना शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर गीता ने 5 महीने पहले झाबर सिंह को तलाक दे दिया। इसके बाद गीता की शादी 2 महीने किसी और गांव में कर दी। इससे नाराज झाबर सिंह मंगलवार को गांव पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान आरोपी ने घर के सामने खड़े मोनू पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घर के अंदर सो रही मां भी छर्रा लगने से घायल हो गई।

---विज्ञापन---

खेतों में फरार हो गया आरोपी

आरोपी की गोली से मोनू का एक हाथ अलग हो गया। घायल अवस्था में परिजन मोनू को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां का अभी भी इलाज चल रह है। आरोपी भी गोली का छर्रा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली मारने के बाद आरोपी खेतों में फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने खेतों में तलाशी अभियान चलाया। 3 घंटे बाद आरोपी लहूलुहान हालत में बस स्टैंड के पास मिला। जिसे पुलिस ने हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2023 11:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola