राजस्थान में इन दिनों मानसून का काफी प्रकोप देखने को मिल रहा है। 31 जुलाई को खुद आपदा मंत्री डॉ किरोड़ी लाल भी आपदा का शिकार हो गए। मंत्री किरोड़ी सवाई माधोपुर का दौरा करने गए। पानी में डूबी सड़क पर उनकी सरकारी कार फंसकर खराब हो गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया। पूरे जिले में बारिश से स्थिति बद से बदतर हो गई है।
बंद हुआ प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर का रास्ता
भारी बारिश के बाद सवाई माधोपुर जिले में गंभीर स्थिति बनी है। लगातार बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। प्रमुख बांधों और धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। साथ ही जिला प्रशासन और रेलवे विभाग अलर्ट मोड पर हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क क्षेत्र में प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर का रास्ता अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। नेशनल पार्क का पानी बहकर सड़क पर आ गया है। इस वजह से रास्ते में कई बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: जैसलमेर: सरकारी स्कूल का मेन गेट गिरा, 1 छात्र की मौत, टीचर गंभीर घायल
मप्र से टूटा संपर्क
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर के खंडार में हुई है। 30 जुलाई की शाम तक 230 मिमी बारिश दर्ज की गई। 6 घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। पूरे शहर में बाढ़ के हालात बन गए। इसके अलावा बोदल में नेशनल हाईवे-552 पर ओघड़ पुलिया से टूट गई। यह पुलिया शहर को मध्यप्रदेश से जोड़ती थी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: बारिश में तिरपाल लगा किया अंतिम संस्कार, जिंदगी की जंग हारने के बाद सिस्टम से हारी महिला
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines