धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एक तहसीलदार ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें इस घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने कहा, तबादलों से काफी परेशान था
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मृतक आरएएस आशाराम गुर्जर करौली माशलपुर में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि आशाराम गुर्जर का हाल ही में ट्रांसफर हुआ था। तहसीलदार के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद वह अपने गांव गढ़ी जखौदा गए थे। परिजनों का कहना है कि वह लगातार हो रहे तबादलों से काफी परेशान थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बकरी चरा रहे किसान ने लटका देख दी सूचना
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को वह जंगल में चला गया था। जहां पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पास ही में बकरी चरा रहे किसान ने लटका हुआ शव देखकर घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने आसाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।
चार भाइयों में सबसे छोटे थे आसाराम
परिजनों के अनुसार आसाराम चार भाइयों में सबसे छोटे आसाराम ही थे। चारों भाई सरकारी नौकरी में है। महज डेढ़ साल पहले ही आसाराम गुर्जर की शादी हुई थी। उनके एक बेटी भी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों का कहना है कि वह लगातार हो रहे तबादलों से काफी परेशान थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines