Dholpur: राजस्थान के धौलपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को पहले अर्धनग्न किया इसके बाद उसके हाथ-पांव चारपाई से बांध दिए। इसके बाद उसके शरीर को जगह-जगह गर्म धारदार हथियार से दागा। इतना ही इसके बाद पति 4 बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले में पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है मामला
धौलपुर के सरमथुरा थाना इलाके हरलालपुरा गांव निवासी गोलेलाल की शादी 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग कर रहा था। वह इसके लिए पीड़िता को प्रताड़ित भी कर रहा था। पीड़िता अपने बच्चों की खातिर पिछले 15 साल से पति के अत्याचार सहन कर रही थी।
22 अगस्त की रात पति ने पीड़िता को अर्धनग्न कर हाथ-पांव चारपाई से बांध दिए। इसके बाद चाकू को गैस पर गर्म कर उसके शरीर को कई जगह से दागा। इस दौरान पीड़िता पति से रहम करने की मांग करती रही। इसके बावजूद उसका दिल नहीं पसीजा। इसके अगले दिन पीड़िता से इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन महिला के घर पहुंचे और उसे बच्चों समेत अपने साथ ले गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद पीड़िता अपने चाचा के साथ सरमथुरा थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति गाड़ी और 5 लाख रुपए की मांग कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसके 3 बेटे और 1 बेटी है। मामले में पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
14 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
2 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines