संतोष राजपूत
राजस्थान के धौलपुर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धौलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाराशर और अन्य बीजेपी के पदाधिकारी एक टोल प्लाजा पर 55 रुपये का टोल टैक्स देने से इनकार करते हुए दिखे। यह घटना बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा की बताई जा रही है। बता दें, वायरल वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में टोल कर्मी अलग-अलग सिफारिशों का हवाला देते हुए दिखे, लेकिन टोल कर्मी अपनी बात पर अड़े रहे और उन्हें नियमों का हवाला देते हुए टोल चुकाने के लिए कहा गया।
लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
भाजपा पदाधिकारी ने किसी को फोन भी लगाया। हालांकि टोल कर्मी ने बात नहीं मानी। फोन के बाद भी टोल कर्मी एसपी से बात कराने की बात बोलने लगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग टोल कर्मियों के नियमों का पालन करने की सराहना कर रहे हैं।
वीडियो गलत तरीके से फैलाया गया- राजू गुर्जर
वहीं, जिला मीडिया प्रभारी राजू गुर्जर के मुताबिक, वीडियो बनाकर गलत तरीके से वायरल किया गया है। गाड़ियां निकल रही थी, अचानक जिसे रोका गया। कोई विवाद नहीं हुआ। वीडियो एक हफ्ते पुराना है, जो अब वायरल कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के कुछ पदाधिकारी कार से बसेड़ी से धौलपुर वापस लौट रहे थे। रास्ते में टोल से निकलते समय किसी बात को लेकर गाड़ी को रोका गया। वीडियो में टोलकर्मी बात कह रहा है। वहीं, कार सवार एक कार्यकर्ता ने फोन से किसी की बात कराई, लेकिन टोलकर्मी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इस बीच, टोल लेन में दूसरी गाड़ी आने पर गाड़ी पीछे करने के लिए टोलकर्मी कहते हैं। कार भाजपा पदाधिकारी मुकेश चला रहे थे, लेकिन घटनाक्रम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में शादी; 3 बच्चियों की मां, बाल विवाह रोक बचा रहीं बेटियों की जिंदगी… कौन हैं सोनू कंवर?
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines