Deoli Uniara Naresh Meena slapped SDM: राजस्थान के देवली उनियारा में वोटिंग के दौरान हुए थप्पड़ कांड के बाद देर रात तक बवाल चला। बवाल के बाद समरावता गांव से फरार हुए निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा एक बार फिर समरावता गांव पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं लोगों के साथ खड़ा हूं। गांव वाले मतदान का बहिष्कार कर रहे थे। मैंने आकर लोगों को वोट करने के लिए समझाया। इसके बाद लोगों ने वोट किया। यहां पर लोेगों की सुनने वाला कोई नहीं था। पुलिस ने हमारे साथ बर्बरता की, और लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने एसडीएम अमित चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फर्जी वोटिंग करा रहे थे।
मीणा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने लोगों की गाड़ियां फूंकी और हमारे समर्थकों से मारपीट की। बता दें कि बवाल के बाद पुलिस ने मीणा को हिरासत में लिया था, लेकिन मीणा समर्थकों को जैसे ही जानकारी मिली, वे और भड़क गए। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस ने जवानों को घेर लिया और मीणा को छुड़ाकर ले गए।
इसके बाद पुलिस ने रात भर में मीणा के ठिकानों पर दबिश दी। अब तक 60 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। घटनाक्रम में 50 से ज्यादा ग्रामीण और पुलिस वाले घायल हुए हैं। उधर गांव वालों ने कहा कि पुलिस की दबिश से 100 से ज्यादा लोग गांव छोड़कर फरार हो गए।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines