Delhi To Jaipur: दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए जयपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से जयपुर की दूरी अब कम हो गई है। जी, हां ये बिलकुल सच है। दिल्ली से जयपुर जाने में जहां पहले 5 घंटे का समय लगता था, अब आपको राष्ट्रीय राजधानी से राजस्थान की राजधानी जाने में सिर्फ साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का भी उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान फेज के खुलने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय 5 घंटे से घटकर करीब साढ़े तीन घंटे का हो जाएगा।
.और पढ़िए –सुकेश चंद्रशेखर ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई को जोड़ेगा। इस हाइवे से यात्रा का समय लगभग 12 घंटे कम हो जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट फेज को 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
ये भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान फेज के उद्घाटन को 2024 के आम चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से बड़े बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1,386 किमी की लंबाई के साथ भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 50% कम हो जाएगी। दिल्ली से मुंबई की यात्रा में आपको 24 की जगह 12 घंटे का समय लगेगा।
छह राज्यों से गुजरेगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में आठ लेन होंगे और यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे छह राज्यों से होकर गुजरेगी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। ये एक्सप्रेसवे कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।
पशुओं की भी सुरक्षा का रखा गया है ध्यान
कहा जा रहा है कि यह देश के आर्थिक परिवर्तन में एक प्रमुख योगदान देगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान पशुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण में 25,000 लाख टन डामर की खपत होगी, जबकि 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सिविल इंजीनियरों को काम के दौरान नियोजित किया जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
10 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines