हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 की मौत

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 यात्री घायल हैं।

विज्ञापन

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों गाड़ियां धूं-धूं कर जलने लगीं। इस खौफनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी बस

दौसा के पुलिस अधीक्षक (SP) पीयूष दीक्षित ने बताया कि यह दुखद हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 3 बजे हुआ। स्लीपर कोच बस यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से इंदौर की तरफ जा रही थी। रात के सन्नाटे में जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

5 लोग जिंदा जले, 2 की चोट से गई जान

टक्कर लगते ही बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे यात्रियों को संभलने और बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 7 लोगों में से 5 यात्रियों की मौत आग की लपटों में जिंदा झुलसने के कारण हुई है, जबकि 2 लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई। बस के भीतर चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कुल 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola