Delhi-Panipat, Delhi-Alwar Rapid Rail Project (वरुण सिन्हा): राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-अलवर रैपिड रेल प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू हो सकता है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इससे पहले राजस्थान, हरियाणा की सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए बजट की घोषणा की थी। अब, दिल्ली सरकार के इस ऐलान बाद राजस्थान को रैपिड रेल मिलने का रास्ता साफ हो गया।
रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किया बजट
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 415 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। राजस्थान और हरियाणा सरकार ने अपनी सहमति देते हुए बजट जारी कर चुके हैं। हरियाणा सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था।
दिल्ली-मेरठ रूट पर रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इस रूट के बाद दिल्ली-अलवर रूट का काम शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार किया गया है। इसके लिए तीनों राज्य पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। इसके बाद राजस्थान और हरियाणा सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी कर दिया। लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से बजट जारी नहीं किया गया था।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में ये बागी लिखेंगे जीत की नई इबारत, भाजपा की इन 7 सीटों पर हार तय
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई थी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को बजट जारी नहीं किए जाने पर फटकार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने कहा था दिल्ली सरकार विज्ञापन पर 1100 करोड़ रुपये खर्च करती है और उनके पास इस प्रोजेक्ट के लिए बजट नहीं है। साथ ही कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि अगर एक हफ्ते के भीतर बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो विज्ञापन के लिए आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जारी आवंटन निधि को प्रोजेक्ट की मदद के लिए स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 451 करोड़ रुपये का बजट जारी किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines