Rajnath Singh Security Lapse : राजस्थान के जयपुर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा घेरा को तोड़कर एक स्टूडेंट राजनाथ सिंह से मिलने के लिए पहुंच गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर धकेल दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने छात्र को अपने पास बुलाया और उसकी बात सुनी।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सीकर रोड पर स्थित श्री भवानी निकेतन स्कूल के कैंपस में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन उससे पहले उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।
यह भी पढ़ें : अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी; अजमेर में खूनी झड़प का वीडियो वायरल
सुरक्षा घेरा तोड़ केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचा स्टूडेंट
जैसे ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह अपनी गाड़ी में बैठने के लिए जा रहे थे, तभी एक स्टूडेंट सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को पकड़ा और राजनाथ सिंह के काफिले से बाहर की ओर धकेल दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की नजर उस स्टूडेंट पर पड़ी तो उन्होंने उसे अपने पास बुलाया और उसकी बात सुनी।
यह भी पढ़ें : ‘पंक्चर हो जाए तो स्टेपनी लगाते ही हैं’, राजस्थान उपचुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस में ‘बड़े’ नेताओं पर गाज
जानें स्टूडेंट ने क्या की मांग?
स्टूडेंट ने राजनाथ सिंह से कहा कि वह 10वीं क्लास में पढ़ता है और NCC का कैडर है। वह जयपुर में अकेला रहता है। उसकी मम्मी झालावाड़ में सरकारी टीचर हैं, लेकिन यहां उनका ट्रांसफर नहीं हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने उस छात्र की बात को सुनी, लेकिन उसका आवेदन नहीं लिया।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines