Jaipur News: मंकर संक्रांति (Makar Sakranti) पर जयपुरवासियों ने शनिवार को दिनभर पतंगबाजी की। और देर शाम होते ही जमकर आतिशबाजी। आसमान में आतिशबाजी को देखकर लग रहा था कि आज दीपावली (Deepawali) हैं। लेकिन जयपुरवासी हर मकर संक्रांति पर ऐसी ही आतिशबाजी करते हैं। चारदीवारी के लोगों ने इस बार दीपावली से ज्यादा आतिशबाजी मकर संक्रांति पर कर डाली। जिसे देखने के लिए राजस्थान के साथ देशभर से पर्यटक जयपुर पहुंचे।
मौसम ने दिया साथ
इससे पहले मौसम ने भी शहरवासियों का पूरा साथ दिया। अलसुबह से तेज हवा का दौर शाम तक चला। इस दौरान हर उम्र के लोगों ने पतंग उड़ाकर जयपुर की अनूठी परंपरा का पूरा लुफ्त उठाया। इस दौरान चारदीवारी में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर की छत पर म्यूजिक सिस्टम भी लगाया। जो सुबह से देर शाम बजाया गया।
गोविंद देव जी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
मकर संक्रांति पर जयपुर के लोग आराध्य देव गोविंद देवजी के दर्शन करते हैं और मंदिर की गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाते हैं। यहां सिर हड्योड़ी गेट से अंदर जाने पर बाहरी चौक और जलेब चौक पर पक्षियों को दाना भी डालते हैं। जलेब चौक से मंदिर जाने वाले रास्ते में मिलने वाले बंदरों और गायों को भी फल व हरा चारा दान करते हैं।
नेताओं ने खुब लड़ाएं पेंच
जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकरों ने जमकर लोगों का मनोरंजन किया। गीत संगीत के साथ कई लोगों ने पाल से ही पतंग उड़ाई। राजनीति से जुड़े नेता-मंत्री तक आसमान में अपनी पतंग बढ़ाकर दांव पेंच लगाते नजर आए।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
13 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
16 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines