Jaipur Crime News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को दौसा की सेंट्रल जेल श्यालवास से जान से मार देने की धमकी दी गई है। शुक्रवार रात करीब 12:45 बजे पहली कॉल आई। इसके बाद 12:50 बजे फिर कॉल कर उनको मार देने की धमकी दी गई। डीएसपी चारुल गुप्ता के मुताबिक 7424875203 से किसी शख्स ने दो बार फोन किया था। पुलिस ने जब फोन लोकेशन की जांच की तो यह दौसा की विशिष्ट कारागार श्यालावास जेल की मिली। इसके बाद जेल पर भी छापामारी की गई। पुलिस को रेड के दौरान पॉक्सो एक्ट के आरोपी से मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी मूल रूप से अलवर जिले का रहने वाला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी तक मोबाइल कैसे पहुंचा?
इसी जेल से भजनलाल शर्मा को पहले भी धमकी भरी कॉल मिल चुकी है। आरोपी कैदी का नाम रिंकू रडवा बताया जा रहा है। वह 2022 से दौसा की सेंट्रल जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि जब सीएम को पहली बार धमकी दी गई थी, तब भी इस जेल से मोबाइल बरामद हुआ था। अब दूसरी बार धमकी मिलने पर जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़ हो रहे हैं।
कई बार हो चुकी है गैंगवार
सूत्रों के मुताबिक दौसा जेल में 4 थानों की पुलिस के 100 जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ा। इस जेल में कई खूंखार कैदी बंद हैं। इस जेल में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का भाई रूपिंद्रपाल सिंह बंद है। वहीं, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारोपियों समेत 12 से अधिक खूंखार अपराधी बंद हैं। इस जेल में कई बार कैदियों के बीच गैंगवार हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- 11 जिलों में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं खरीद सकेगा जमीन, क्यों उत्तराखंड सरकार ने लिया ये फैसला
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
10 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines