Dausa: आज 11 जून है। राजस्थान की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से इस तारीख का ब्रेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आज कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि हैं। इस अवसर पर दौसा शहर के गुर्जर छात्रावास में उनकी पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने 5 साल प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए सरकार के दांत खट्टे कर दिए। इस दौरान मेरे मुंह से कोई गलत बात नहीं निकली। उन्होंने आगे कहा कि किसी ने सही कहा है हर गलती सजा मांगती है। आपसे कैसे भी संबंध हों, सबसे बड़ा न्याय नीली छतरी वाला करता हैं।
जो मेरी आत्मा बोलती है, वहीं जनता भी बोलती है
पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजेश पायलट ने छोटे किसान घर में जन्म लेने के बावजूद सफलता की ऊंचाईयों को छुआ। उनकी राजनीति की काफी अनोखी रही। उनकी राजनीति के केंद्र में हमेशा गरीब और वंचित रहे। पायलट ने कहा कि राजनीति में अपनी बात रखना जरूरी हैा। भगवान की कृपा है कि जो मेरी आत्मा बोलती है, वहीं जनता भी बोलती है।
पायलट ने वहां मौजूद जनसमुह को संबोधित करते हुए कहा कि परिस्थिति चाहे कोई भी हो, आप लोगों के लिए संघर्ष करना, न्याय दिलाने का वादा कल भी था, आज भी है, कल भी रहेगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1667791046384791552?cxt=HHwWgMC99dnHl6UuAAAA
ये मंत्री, विधायक हुए शामिल
राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कई पायलट समर्थक विधायक और मंत्रियों के अलावा गहलोत गुट के मंत्री भी पहुंचे। इससे पहले सचिन पायलट सुबह 10 बजे दौसा के भंडाना पहुंचे। यहां राजेश पायलट के स्मारक पर उन्होंने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया।
श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री बृजेंद्र ओला, परसादीलाल मीणा, प्रतापसिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, हेमाराम चैधरी और मुरारीलाल मीणा भी शामिल हुए। मंत्रियों के अलावा ओमप्रकाश हुड़ला, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चैधरी, ज्योति खंडेलवाल, पूर्व विधायक नवीन पिलानिया, खिलाड़ी राम बैरवा भी पहुंचे।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines