Dausa News: दबंगों ने उखाड़ा शादी का मंडप तो पुलिस ने पीड़िता को ही दे दिया नोटिस, कलेक्टर ने दिया मदद का आश्वासन
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Dausa News: दौसा जिले के लालसोट में दंबगों ने तारबंदी कर जबरन जमीन हथियाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में शादी है और दबंगों ने पीड़िता के घर से मंडप उखाड़ दिया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
उधर पुलिस ने पीड़िता को ही कार्रवाई का नोटिस दिया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा मिलने पहुंचा। किरोड़ी लाल पीड़ितों को साथ लेकर बुधवार को मुख्य सचिव से मिलने सचिवालय पहुंचे।
पीड़ित परिवार ने मुख्य सचिव से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। मुख्य सचिव ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके कुछ देर बाद दौसा कलेक्टर ने पीड़िता को फोन कर बताया कि वह अपनी मौजुदगी में युवती की शादी संपन्न कराएंगे।
https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1623303126014132224?cxt=HHwWgIDUzfXlkIctAAAA
हालांकि मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान पीड़िता और उसके परिजनों को जमीन पर बैठाया गया। जिसे लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा और सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा की वजह से पीड़ित परिवार परेशान हो रहा है। ऐसे में इस पूरे मामले में जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: