Dausa News: दौसा के सिंकदरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह डीएसटी टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से एक काॅन्स्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि डीएसटी टीम गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने गई थी। घायल काॅन्स्टेबल को दौसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी को कालाखोह गांव में वाहन चोरों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस की भनक लगते ही बदमाश बचने के लिए खेतों की ओर भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से डीएसटी का काॅन्स्टेबल प्रहलाद सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आईजी-एसपी ने घटनास्थल का मुआयना
घटना की जानकारी के बाद दौसा एसपी वंदिता राणा टीम के साथ मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने का आदेश दिया। वहीं घायल काॅन्स्टेबल को लेकर उन्होंने कहा कि बदमाशों की घेराबंदी के बाद हुई फायरिंग में काॅन्स्टेबल को गोली लगी है। इधर घटना के बाद आईजी उमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines