Rajasthan Dausa Student Heart Attack : राजस्थान से शनिवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्कूल में चलते-चलते अचानक से 10वीं का एक छात्र अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। दौड़कर पहुंचे टीचरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी जान चली गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। स्कूल के सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई।
जानें कहां हुई घटना
यह घटना दौसा के बांदीकुई में स्थित ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। यतेंद्र उपाध्याय स्कूल में 10वीं क्लास का छात्र था। 5 जुलाई को उसका जन्मदिन था। उसके अगले ही दिन वह स्कूल आया। जब यतेंद्र उपाध्याय क्लास रूप के अंदर जा रहा है, उसी दौरान वह अचानक से जमीन पर मुंह के बल गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ें : फेसबुक पर कर रहा था गुंडों की भर्ती! कैसे नाकाम हुई सोशल मीडिया से डॉन बनने की कोशिश?
शिक्षकों ने छात्र को अस्पताल में कराया भर्ती
जमीन पर छात्र के गिरते ही पास पर बैठे शिक्षक दौड़े और उसे उठाकर अस्पताल ले गए। चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल आने से पहले ही छात्र की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह पता चलती, लेकिन परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया। स्टूडेंट की मौत से पूरे स्कूल में सन्नाटा पसरा है।
यह भी पढ़ें : हार का गम या संगठन से नाराजगी… क्यों दिया किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा?
पहले से हार्ट पेशेंट था छात्र
घरवालों का कहना है कि वह बचपन से हार्ट डिजीज का पेशेंट था, जिसे लेकर लगातार उसका उपचार चल रहा था। इसकी वजह से वह 3 साल पहले भी अस्पताल में एडमिट हुआ था। ऐसे में संभावना है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हो। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची और परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines