Good News: इस स्टेट में नए साल से सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा रसोई सिलेंडर

CM Ashok Gehlot

सीएम अशोक गहलोत

विज्ञापन

Good News: रसोई सिलेंडर के बढ़े हुए दाम घरों का बजट बिगाड़े हुए हैं। लेकिन अब नए साल में (2023) से राजस्थान में घरेलू सिलेंडर आसपास राज्यों से आधे दाम 500 रुपये में मिलेगा। सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बड़ी घोषणाGood News की है।

और पढ़िए – केजरीवाल सरकार दिल्ली के स्कूलों के लिए अपने किस्म के अनूठे ‘दिल्ली रोबोटिक्स लीग’ का करवा रही आयोजन

विज्ञापन

 

पहले कैटेगरी बनेगी 

दरअसल, यहां कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा चल रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में सीएम ने अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को 1050 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे।

विज्ञापन

बजट में किट बांटने की योजना शामिल 

सीएम ने ट्वीट कर भी इसका जानकारी देते हुए कहा, कम कीमत में यह सिलेंडर 1 अप्रैल 2023 से राज्य में मिलेगा। वह आगे बोले अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना भी लाएंगे। बता दें भारत जोड़ों यात्रा इस समय राजस्थान में चल रही है। राजस्थान में आज इसका 15वा दिन था। सुबह यह यात्रा दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। जिसके बाद यह दौसा से अलवर जिले में पहुंची थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ