Nirmal Pareek
Read More
---विज्ञापन---
जयपुर: राजस्थान सरकार ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए शानदार पहल की है। सरकार ने सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की स्वीकृति दे दी है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिये राज्य सरकार ने शुक्रवार को 32 जिलों में साइबर थाने खोले जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। बता दें कि जयपुर में पहले से ही एक साइबर थाना है।
इस निर्णय को लेकर मिश्रा ने विश्वास जताया कि प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाने खुलने से साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। डीजीपी ने जानकारी दी कि जिलों के साइबर थानों में प्रतिनियुक्त अधिकारी और पुलिस कर्मी संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के अधीन काम करेंगे।
वहीं जयपुर और जोधपुर के साइबर पुलिस थानों के अधिकारी और पुलिस कर्मी सीधे डीसीपी के निगरानी में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर थानों के पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।
उल्लेखनीय है की प्रदेश में इन दिनों साइबर अपराध के बढ़ते हुए मामलो को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के गृह विभाग ने प्रदेश के सभी ज़िलों में साइबर थाने खोलने की पहल शुरू की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।