सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के आबूरोड के सातपुर में प्रशासन ने बुधवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर सातपुर तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर को हटा दिया। इसके बाद वहां बड़ा बवाल मच गया। मंदिर हटाने पहुंची पुलिस का लोगों ने जमकर विरोध किया। इस बीच पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मंदिर हटाएं जाने से गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
जेसीबी से तोडा गया मंदिर, लोगों ने जताया विरोध
दरअसल, आबूरोड में सातपुर तालाब के पास बने हनुमान मंदिर को हटाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। बुधवार सुबह प्रशासन की टीम मंदिर को हटाने के लिए पहुंची। जैसे ही लोगों को भनक लगी तो मौके बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने काफी देर तक उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में विरोध के बीच मंदिर को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया, जिसके बाद विरोध जता रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एसपी देवाराम और माउंट सीओ योगेश शर्मा को चोटें आई है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines