Rajasthan Crime News: बेटी ऐसा ‘दीपक’ होती है जो एक नहीं, बल्कि दो परिवारों को रोशन करती है। सरकारों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं के लिए जागरुक किया जाता है, लेकिन समाज में ऐसे भी दानव हैं, जो आज भी बहू को पराई ही समझते हैं। दहेज के लिए उनकी जान लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां दो बहनों की ससुराल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
दो साल पहले की शादी दोनों बेटियों की शादी
जानकारी के मुताबिक मामला अलवर जिले का है। बताया गया है कि दिसंबर 2021 में राजेंद्र ने अपनी दो बेटियों वंदना और अंजना की शादी पास के गांव नगला फरासिया निवासी शैलेंद्र और कैलाश से की थी। शादी में राजेंद्र ने अपनी हैसियत के हिसाब से दोनों बेटियों को दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।
पहले हुई पंचायत, ससुराल वालों ने मांगी थी माफी
पीड़ित पिता का आरोप है कि और ज्यादा दहेज के लिए दोनों दामाद और ससुराल वाले बेटियों को परेशान करने लगे। आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे। कुछ महीने पहले दोनों दामाद और उनके पिता ने बेटियों को बेरहमी से पीटा। जब ये बात मायके वालों को पता चली तो इस मामले में पंचायत हुई। उस समय ससुराल वालों ने माफी मांग कर मामला रफादफा कर दिया।
इतना पीटा कि चली गई जान
कुछ दिन पहले दोनों बेटियों ने अपने पिता को फोन किया। फोन पर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों बेटियों को बेरहमी के साथ पीटा। पिटाई भी इतनी की कि उनकी जान चली गई। आरोपी ससुराल वाले दोनों बेटियों के शवों को लेकर पास के श्मशान में जलाने के लिए ले गए, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देख आरोपी शवों को छोड़कर फरार हो गए।
राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines