Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने पुलिस हिरासत में एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात से पहले पुलिस वालों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया।
मारे गए गैंगस्टर की पहचान कुलदीप जघीना के रूप में हुई है। पुलिस ने इस गैंगस्टर को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। राजस्थान की भरतपुर पुलिस कुलदीप जघीना को भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुई वारदात
ये वारदात जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अमोली टोल प्लाजा के पास हुई। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले पुलिस पर हमला किया। उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस हिरासत में कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटनाक्रम के बाद पूरे भरतपुर में हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। पुलिस ने वारदात स्थल के पास के एक गांव से हमलावरों की गाड़ियां बरामद कर ली हैं।
सामने आई ये हत्या की ये वजह
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि भाजपा नेता की 4 सितंबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और हत्या के संबंध में अगले दिन एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines