RPSC Paper Leak : शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी हनुमान विश्नोई को हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने आज जमानत दे दी। बाड़मेर के समदड़ी निवासी हनुमान विश्नोई को 1 लाख के पर्सनल बॉन्ड और 50-50 हजार रुपए के सिक्योरिटीज मुचलके पर जमानत दे दी है। हालांकि पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने विश्नोई की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताया।
इस आधार पर मिली जमानत
याचिकाकर्ता के वकील जीएस राजावत ने कोर्ट से गुहार लगाई कि फिलहाल केस का ट्रायल चल रहा है। आरोपी याचिकाकर्ता जेल की सलाखों के पीछे बंद है और केस का ट्रायल चलने में काफी लम्बा वक्त लगेगा। इसलिए आरोपी याचिकाकर्ता को जमानत मिलनी चाहिए। कोर्ट ने जमानत याचिका को मंजूर करते हुए विश्नोई को जमानत देने के आदेश दिए। साथ ही ट्रायल कोर्ट की हर सुनवाई की तारीख और ट्रायल के लिए बुलाए जाने पर हाजिर होने के भी आदेश दिए।
लाखों रुपए हुए थे बरामद
पेपर लीक मामले में पुलिस ने हनुमान विश्नोई के घर से 19 लाख 35 हजार 500 रुपए की नकदी बरामद की थी। आरोप है कि भूपेंद्र सारण और उसका परिवार फर्जी डिग्री बेचकर उससे आई रकम को हनुमान विश्नोई के घर पर छुपा कर रखता था।
भूपेंद्र की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के पिता गोपाल सारण की ओर एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता अपने स्तर पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए तैयार है। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। जस्टिस इंद्रजीत ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट मामले में दखल नहीं दे सकता हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जेडीए अधिकरण में जाने को कहा।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
21 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines