नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आसाराम को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। 21 मार्च तक आसाराम को पहले से ही बेल मिल रखी थी, जिसके बाद जमानत अवधि खत्म होने पर उसने सरेंडर किया था। इसके बाद एक बार फिर से जोधपुर हाई कोर्ट में उसने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। राजस्थान हाई कोर्ट की डबल बेंच ने सोमवार को इसको लेकर आदेश जारी किए। हालांकि पीड़िता की ओर से अंतरिम जमानत रद्द करने की अर्जी जस्टिस दिनेश मेहता एवं जस्टिस विनीत कुमार माथुर की बेंच के सामने लगाई गई थी।
गुजरात हाई कोर्ट भी प्रदान कर चुका राहत
स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को गुजरात हाई कोर्ट भी राहत प्रदान कर चुका है। मेडिकल के आधार पर कोर्ट ने उसको अंतरिम जमानत दी थी, जिसे 30 जून तक बढ़ाने के आदेश दिए थे। 86 साल के आसाराम को 2013 के एक रेप मामले में 2023 में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आसाराम ने हाई कोर्ट में छह महीने की अस्थायी जमानत याचिका दायर की थी। आसाराम के वकील ने तर्क दिया था कि डॉक्टरों ने पंचकर्म थेरेपी कराने की सलाह दी है। इस इलाज की अवधि 90 दिन की होती है।
ये भी पढ़ें- भिवाड़ी के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
जोधपुर हाई कोर्ट में इस मामले के संदर्भ में 2 अप्रैल को भी सुनवाई की गई थी। उस दौरान जस्टिस दिनेश मेहता और विनीत कुमार माथुर की बेंच ने राहत देने से इनकार कर दिया था। फिलहाल एक निजी अस्पताल में आसाराम का इलाज जारी है। याचिका पर सुनवाई के दौरान दोनों जजों ने अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई को आगे बढ़ा दिया था।
कोर्ट ने मांगा था शपथ पत्र
आसाराम के प्रवचन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इसे लेकर न्यायालय ने अपने आदेशों में कहा था कि यह निश्चित रूप से शीर्ष न्यायालय की शर्तों का उल्लंघन है। कोर्ट ने दोषी आसाराम के वकील से शपथ पत्र की मांग की थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी शर्त का उल्लंघन नहीं हुआ। इसके बाद ही मामले को 7 अप्रैल तक के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines