Rajasthan Corona Cases, जयपुर: दुनिया के कई देशों और भारत के दूसरे राज्यों में एक बार फिर डरा रहे कोरोना वायरस ने राजस्थान में भी एंट्री कर ली है। राज्य के जैसलमेर में एक कॉस्टेबल समेत दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि देश की सरकार राज्याें के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दो युवकों को अपने शरीर में सर्दी-खांसी जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने जब इनकी कोरोना संक्रमण जांच की तो बुधवार को यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मेडिकल टीम ने दोनों को इनके घर में ही आइसोलेट कर दिया है। साथ ही दूसरे ऐहतियात बरते जा रहे हैं।
एक जैसलमेर शहर का आम नागरिक तो दूसरा कॉन्स्टेबल
स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक एक युवक जैसलमेर शहरी क्षेत्र का आम नागरिक है, वहीं दूसरा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। इन दोनों के सैम्पल जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर अस्पताल में लिए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को इनके घर पर आइसोलेट करने के साथ प्राथमिक उपचार के तौर पर दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें भिजवा दी गई हैं। हालांकि विभाग ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह कौन से वैरियंट का है, लेकिन ताजा हालात पर गौर करें तो देश में नया वैरियंट जेएन-1 लोगों की जान लेना शुरू कर चुका है। केरल और उत्तर प्रदेश में बीते दिनों में 5 की मौत हो चुकी है, वहीं देश में एक ही दिन में 335 की रिपोर्ट पज्ञॅजिटिव आई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में फैला संक्रमण भी नए वैरियंट का ही हो सकता है। फिलहाल विभाग का कहना है वैरियंट वेरिफिकेशन के लिए इनके सैंपल बाहर भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें और जानें क्या है वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट, जिसमें शामिल हुआ JN.1 वैरिएंट, WHO का नया अलर्ट
एक को सामान्य बुखार था तो दूसरे को थी गले में खरास
सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि एक युवक सामान्य बुखार के बाद अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर ने उसे कोरोना टेस्टिंग की राय दी, वहीं दूसरे युवक को गले में खरास के चलते कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया था। बुधवार को इन दोनों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: बढ़ते जा रहे कोरोना के केस, नहीं बरती सावधानियां तो दोबारा फैलेगी बीमारी, 5 बातों का रखें ध्यान
राज्य के दूसरे जिलों में भी अलर्ट
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
44 mins ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
15 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
17 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines