Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में आज कोरोना के 419 नए केस मिले है और 3 मरीजों की मौत हुई है। बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश में आज संक्रमण की दर 13 फीसदी से ऊपर रही।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 3093 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। जिसमें से 419 की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। वहीं 3 मरीजों ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। शनिवार को सबसे ज्यादा 132 पाॅजिटिव जयपुर में मिले।
और पढ़िए – India Corona Update: भारत में कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, एक्टिव केस 50000 के पार
जयपुर के बाद आज उदयपुर में 51, अजमेर में 36, अलवर में 26, बीकानेर में 15, डूंगरपुर में 31, जोधपुर में 19, पाली में 22 और प्रतापगढ़ में 12 केस मिले। वहीं एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2 हजार को पार कर गई।
जयपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज
प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज जयपुर में 627, अजमेर में 142, बीकानेर में 127, झालावाड़ में 121, जोधपुर में 130 और उदयपुर में 172 मरीज है। वहीं कुल 122 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे। स्वास्थ्य विभाग ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है।
और पढ़िए – India Corona Update: भारत में 24 घंटे में आए 10,000 से ज्यादा केस, एक्टिव केस 45,000 के करीब
नए वेरिएंट से सक्रंमित हो रहे लोग
बता दें कि इससे पहले सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना पाॅजिटिव आए थे। प्रदेश में कोरोना के मामले नए वेरिएंट के हैं। जो काफी तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है। इस संक्रमण की चपेट में आने वाले ज्यादातर मरीजों में केवल हल्के खांसी-बुखार, जुकाम के लक्षण दिख रहे हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines