Chittorgarh News: सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राहत कैंपों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान आंजना लाभार्थियों से रूबरू हुए एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में आमजन के हो रहे कार्यों की समीक्षा की।
कैंप में आंजना ने ग्रामीणों को निशुल्क भूमि के पट्टे वितरित किए एवं एक दिव्यांग व्यक्ति को स्कूटी वितरित की तथा कैंप की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष प्रकट किया। उन्होंने आमजन से कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की।
कैंपों में आमजन को ना हो कोई असुविधा
इसी प्रकार राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने मंगलवार चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ोदिया में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया एवं लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए।
जाड़ावत ने कैंप में मौजूद अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, साथ ही आमजन को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। उन्होंने कैंप में जनता को गर्मी से बचाव के लिए किये गए इंतजामों को देखा और मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों से गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
पंजीयन में लोगों ना आए कोई परेशानी
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि आम लोगों को रजिस्ट्रेशन में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो उसका मौके पर ही समाधान किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ की गारंटी के बिना नहीं लौटे,समस्या का समाधान मौके पर ही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines