राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अलवर के श्रीराम मंदिर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दावा किया है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हाल ही में श्रीराम मंदिर आए थे। उनके जाने के बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर को ‘पवित्र’ करने के लिए गंगाजल का छिड़काव किया। डोटासरा ने कहा कि टीकाराम जूली दलित हैं, इसलिए आहूजा ने ऐसा किया।
यह भी पढ़ें:आसाराम को जोधपुर हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में मिली अंतरिम जमानत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए वीडियो में आहूजा पहले गंगाजल का छिड़काव करते दिख रहे हैं। इसके बाद वे कहते सुने जाते हैं कि मंदिरों को अपवित्र मत करो। यह भगवान श्रीराम का मंदिर है, कुछ अपवित्र लोग आ गए थे, इसलिए उन्होंने श्रीराम के चरणों में गंगाजल का छिड़काव किया है। मंदिरों को पवित्र रहने दो। इस पर उनसे पूछा जाता है कि कल नेता प्रतिपक्ष यहां आए थे। इस पर वे कहते हैं कि ‘तो भी होंगे।’
डोटासरा का बीजेपी पर निशाना
डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा के दिल में दलितों के प्रति दुर्भावना, नफरत और ईर्ष्या भरी पड़ी है। प्रभु राम के जिस मंदिर में टीकाराम जूली गए थे, आज भाजपा ने उसमें गंगाजल छिड़का है। टीकाराम जूली जी के लिए भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव ने जो अपमानजनक बयान दिया है, वह घृणित और अत्यंत निंदनीय है। किसान हो, दलित हो, मजदूर हो या महिला हो, भाजपा इन लोगों से इतनी नफ़रत क्यों करती है? समय आने पर राजस्थान की जनता इस मानसिकता का करारा जवाब देगी।
ऐसी घटना स्वीकार नहीं- गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि ज्ञानदेव आहूजा द्वारा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद गंगाजल छिड़कने की घटना दलितों के प्रति भाजपा की दुर्भावना को दर्शाती है। 21वीं सदी में ऐसी संकीर्ण मानसिकता एक सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। इसकी जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए, कम है। उधर, कांग्रेस नेता अशोक चांदना ने कहा कि दलित नेता टीकाराम जूली अलवर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना करने गए थे। मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करना रामभक्तों की आस्था और सनातन की मूल भावना का अपमान है।
यह भी पढ़ें:मुंबई से गोवा 6 घंटे में, जल्द शुरू होगी रो-रो फेरी सेवा; महाराष्ट्र के मंत्री ने कर दिया डेडलाइन का ऐलान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines