जोधपुर से लोकेश की रिपोर्ट : पठान फ़िल्म का विवाद अभी थमा नहीं की अब बॉलीवुड फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तब्बू अभिनीत फिल्म का मामला जोधपुर हाईकोर्ट पहुंच गया है। पुलिस अफसर की बेटी ने याचिका दायर की है । 12 जनवरी को याचिका पर सुनवाई होगी ।
और पढ़िए –Punjab News : सामूहिक हड़ताल पर चल रहे अधिकारियों को सीएम मान ने दिया ये फरमान, जानिए….
13 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में बताया गया है कि कहानी पुलिस महकमे पर है। ऐसे में जो शीर्षक है, वह सही नहीं है। याचिकाकर्ता जालोर में एडिशनल एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने इस पर आपत्ति जताई है। अब जस्टिस अरुण भंसाली की अदालत में सुनवाई होगी। मूवी में पुलिसकर्मियों को गलत दिखाया गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और तब्बू दोनों पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इसके अलावा कोंकणा सेन, नसीरुद्दीन शाह सहित अन्य एक्टर हैं। फिल्म के डायलॉग व अन्य सीन की वजह से इसे ए श्रेणी का सर्टिफिकेट जारी किया गया है ।
पोस्टर में चेहरे पर दिखाए कुत्ते
फिल्म के पोस्टर पर जो चेहरे दिखाए गए हैं, उन्हें वर्दी में दिखाया गया है। उनके चेहरे पर कुत्ते दर्शाए गए हैं। याचिका में फिल्म के शीर्षक को बदलने और रिलीज पर रोक की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट दीपेश बेनीवाल पक्ष रखेंगे। दीपेश बेनीवाल ने कहा कि हम अभिव्यक्ति की आजादी का विरोध नहीं करते हैं। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत राइट टू लिव विथ डिग्निटी का उल्लंघन किया जा रहा है। इसको लेकर याचिका दायर की गई है। वहीं अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज से ठीक एक दिन पहले कोर्ट फिल्म को लेकर क्या फैसला देता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines