Rajasthan News: (केजी श्रीवत्स, बीकानेर) राजस्थान के बीकानेर में एक विवाद सामने आया है। जिसके बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा देखा जा रहा है। बीकानेर दशहरा कमेटी की प्रमुख झांकी में ‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले एक मुस्लिम एक्टर ने झांकी के दौरान कोटगेट के पास स्थित एक दरगाह में माथा टेक दिया। इस घटना के बाद जैसे ही तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, हिंदू संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोशल मीडिया पर जब यह खबर फैलनी शुरू हुई तब हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। हिंदू संगठनों ने इसे धर्म का अपमान करार दिया। हिंदू संगठनों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
यह भी पढ़ें:बिश्नोई गैंग के वो चार गुर्गे, जिनके दम पर टिका है लॉरेंस बिश्नोई के जुर्म का साम्राज्य
ज्ञापन में बताया गया है कि एक मुस्लिम व्यक्ति का हनुमान का किरदार निभाना ही उनके लिए असहनीय है। प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के पदाधिकारी रामदयाल राजपुरोहित ने बताया कि भगवान हनुमान का चरित्र भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रतीक है। इसे निभाने वाले को धर्म और परंपराओं का आदर करना चाहिए। दरगाह में माथा टेकना, खासकर हनुमान का किरदार निभाने के बाद हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दशहरा कमेटी को भी इस मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। लोगों ने मांग की कि बीकानेर दशहरा कमेटी को भंग कर दिया जाए।
मुस्लिम कलाकार ने मांगी माफी
कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करने की मांग हिंदू संगठनों ने की है। हालांकि दरगाह में माथा टेकने का वीडियो वायरल होने के बाद हनुमान का किरदार निभाने वाले मुस्लिम कलाकार सलीम ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। बताया जा रहा है कि सलीम एडीएम सिटी कार्यालय में एलडीसी की पोस्ट पर कार्यरत है। इससे पहले बिहार के बेगूसराय में भी एक मामला सामने आया था। जिसमें बछवारा प्रखंड स्थित कद्राबाद हरिपुर मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने हनुमान जी और भगवान राम पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। शिक्षक जियाउद्दीन ने सातवीं कक्षा के बच्चों से कहा था कि ये दोनों मुसलमान थे।
यह भी पढ़ें:मूसेवाला से लेकर बाबा सिद्दीकी मर्डर तक… बाबा महाकाल की नगरी में ही क्यों होती है लॉरेंस के गुर्गों की तलाश?
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
5 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines