Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की सुगबूगाहट शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गई हैं। एक तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी है जो जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है जो टिकट वितरण को लेकर अभी से रणनीति बनाने में जुट गई है। कमजोर जनाधार वाले मंत्री-विधायकों के टिकटों पर इस बार खतरा है। फिर से जीत नहीं सकने वाले मंत्री-विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। इसके लिए एक सर्वे को आधार बनाया जाएगा।
कांग्रेस द्वारा सभी 200 सीटों पर सर्वे कराने की बात सामने आ रही है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दिये जाने वाले फीडबैक भी महत्वपूर्ण होगा। आमतौर पर चुनाव से पहले प्रत्येक पार्टी द्वारा सर्वे कराए जाते रहे है। और उसी सर्वे के आधार पर पार्टी अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी रहती है। उसी सर्वे के आधार पर पार्टियां जिताउ उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बनाती है।
सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट
ऐसा माना जा रहा हैं कि कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित सर्वे अप्रेल से लेकर सितम्बर के बीच करवाया जा सकता है। इस चुनाव में कांग्रेस मिशन रिपीट के नारे के साथ मैदान में उतरने जा रही है। इस बार कांग्रेस सर्वे के पैटर्न में बदलाव करेगी और ज्यादा लोगों के बीच पहुंचकर राय लेने के लिए सैंपल साइज बड़ा करवाया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि सर्वे के आधार पर टिकट का फैसला होगा। पहले संगठन के खाली पद पर नियुक्तियों पर काम होगा, इसके बाद सर्वे पर काम होगा।
नये चेहरों को मिलेगा मौका
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले दो दिन तक कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं से फीडबैक लिया था। फीडबैक के अनुसार इस बार उन विधायकों व मंत्रियों के टिकट काटे जाएंगे, जिनका फीडबैक नेगेटिव होगा। प्रदेश प्रभारी की माने तो जिन मंत्रियों और विधायकों के फिर से जीतने की हालत नहीं है, उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए।
कमजोर सीटों पर पहले घोषित होगा उम्मीदवार
कांग्रेस में इस बार कमजोर सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित करने की रणनीति है। कांग्रेस में टॉप लेवल पर इस बात का सुझाव आया है कि जो सीटें सबसे ज्यादा कमजोर हों वहां पहले उम्मीदवार घोषित किया जाए ताकि चुनाव प्रचार से लेकर ग्राउंड कनेक्ट तक आसानी रहे।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
8 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines