राजस्थान की सियासत में आज भूचाल आ गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है. डोटासरा का कहना है कि स्पीकर साहब रेस्ट रूम में बैठकर महिलाओं को देखते हैं और उनके कपड़े तक देखते हैं. डोटासरा के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हंगामा मच गया. बीजेपी ने इसे कुंठा बताते हुए माफी की मांग की.
जयपुर स्थित पीसीसी मुख्यालय में बैठक के बाद डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर सीधा हमला बोला. अब तक राजस्थान कांग्रेस सीसीटीवी कैमरे के जरिए केवल विपक्षी विधायकों की जासूसी के मामले को ही उठा रही थी, लेकिन अभी से एक कदम आगे बढ़ाकर उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में लगे हिडन कैमरों का एक्सेस खुद स्पीकर के चेम्बर के निजी कक्ष में है और वह महिला विधायकों की निगरानी करते हैं.
डोटासरा का कहना है कि इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि स्पीकर साहब रेस्ट रूम में बैठकर महिलाओं को देखते हैं, उनके कपड़े देखते हैं. विधानसभा अध्यक्ष का फोकस महिलाओं पर है. एक संवैधानिक पद पर बैठा आदमी हमारी महिला विधायकों पर कैमरे लगाकर एक्सेस अपने पास रखता है.
उधर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम ने डोटासरा के इस बयान की कड़ी निंदा की. बैडम ने कहा कि यह बयान उनकी कुंठित मानसिकता और अपरिपक्वता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि डोटासरा और कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए. जहां तक जासूसी के आरोपों का सवाल है, वह तो कांग्रेस के राज में कांग्रेस के ही विधायकों के खिलाफ होती थी. डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष जैसे सबसे बड़े पद पर हैं, अपनी ही पार्टी की महिला विधायकों के लिए उनकी सोच बेहद घटिया है. गुटबाजी में बटी कांग्रेस पार्टी में एक-दूसरे को ही नीचा दिखाने के लिए इस तरह के घटिया बयानों का सहारा लिया जा रहा है.
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि यह उनकी मानसिक कुंठा और अपरिपक्वता का नतीजा है. अपनी ही पार्टी की महिला विधायकों को लेकर ऐसी सोच रखना अशोभनीय है. जासूसी तो कांग्रेस के राज में होती थी, अब जनता ने इन्हें नकार दिया है, इसलिए ऐसे उल-जुलूल बयान दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण रोकने का बिल पास, बीजेपी विधायक के इस बयान पर हुआ हंगामा
दरअसल विधानसभा परिसर में दो अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने लगातार दो दिन सदन में सरकार और स्पीकर से इन कैमरों के एक्सेस को लेकर सवाल पूछे. कांग्रेस का आरोप है कि केवल स्पीकर के रेस्ट रूम से इन कैमरों की फीड देखी जा सकती है. इसी मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए डोटासरा ने स्पीकर पर महिला विधायकों की निगरानी करने का गंभीर आरोप लगा दिया. कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को सदन से बाहर सड़क पर भी उठाने का ऐलान कर दिया है. साफ है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और भी गरमा सकता है.
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
13 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
14 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines