---विज्ञापन---

Sardarshahar By Election 2022: राजस्थान के सरदारशहर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये नाम चौंकाने वाला

Sardarshahar By Election 2022: राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान के प्रभारी अजय माकन समेत 13 मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया गया […]

---विज्ञापन---

Sardarshahar By Election 2022: राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान के प्रभारी अजय माकन समेत 13 मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

राजस्थान से बाहर के एकमात्र नेता

बता दें जारी हुई इस लिस्ट में 25 सितंबर की घटना पर कारण बताओ नोटिस पाने वाले मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ का नाम नदारद है। वहीं बुधवार को ही राजस्थान प्रभारी का पद छोड़ने की इच्छा जता चुके अजय माकन इस लिस्ट में एकमात्र नेता हैं, जो राजस्थान के बाहर के हैं।

---विज्ञापन---

ये नाम चौंकाने वाला

कांग्रेस की इस लिस्ट में बाकी के नेताओं के नाम तो ठीक हैं, लेकिन इस लिस्ट में संवैधानिक पद राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज का भी नाम शामिल है। क्योंकि संवैधानिक पद प्राप्त नेता राजनीतिक पार्टी गतिविधियों से दूर रहते हैं, ऐसे में इस लिस्ट में रेहाना रियाज का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है।

ये होंगे स्टार प्रचारक

अशोक गहलोत, अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, ब्रिजेंद्र सिंह ओला, नसीम अख्तर, बीडी कल्ला, प्रतापसिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, ममता भूपेश, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, टीकाराम जूली, सालेह मोहम्मद, गोविंद मेघवाल के नाम शामिल हैं। इनके अलावा रफीक खान, डॉ चंद्रभान, रामेश्व डूडी, भंवर सिंह भाटी, मुरारी लाल मीना, अशोक चांदना, कृष्णा पूनिया, रेहाना रियाज समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

---विज्ञापन---

नामांकन का आज आखिरी दिन था

गौरतलब है सरदारशहर विधानसभ उपचुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन था। आज कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल शर्मा और RLP के प्रत्याशी लालचंद मुंड ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने तो 16 नवंबर को अपना नामांकन पत्र भरा था। इसके अलावा 9 लोगों ने इस चुनाव के लिए नामाकंन पत्र भरा है। आज नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 12 उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बता दें कि 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

भाजपा-कांग्रेस के ये हैं उम्मीदवार

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को शर्मा के नाम की घोषणा की। शर्मा इस क्षेत्र से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं। भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए अशोक पींचा को उम्मीदवार बनाया है जिन्होंने बुधवार को नामांकन दाखिल किया।

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है कि यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2,89,579 मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकेंगे तथा कुल मतदान केंद्र 295 हैं। सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे सात बार विधायक रहे।

First published on: Nov 17, 2022 11:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola