कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में अशोक गहलोत और सचिन पायलट से करेंगे मुलाकात

Congress, Mallikarjun Kharge, Ashok Gehlot, Sachin Pilot

Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के नेता सचिन पायलट के साथ सोमवार को दिल्ली में अलग-अलग बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गहलोत के दिल्ली दौरे की पुष्टि करते हुए उनका कार्यक्रम भी जारी किया है, जहां वे राजस्थान हाउस का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बैठक पायलट के उस ‘अल्टीमेटम’ के ठीक बाद प्रस्तावित हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इस महीने के अंत तक राज्य सरकार से उनकी तीन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1663047020628828160

राजे सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले की मांग कर रहे पायलट

बता दें कि पायलट की तीन मांगों में से एक प्रमुख मांग ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के सभी नेताओं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक 26 मई को होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान गहलोत और पायलट को एक मंच पर लाने के लिए अलग-अलग मुलाकात करेगा। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को एक साथ लाने में सफल रहे और पार्टी अब इसी फॉर्मूले को राजस्थान में आजमाना चाहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ