सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक प्रीति शक्तावत घायल
Edited By Pushpendra Sharma

Congress preeti shaktawat
Edited By Pushpendra Sharma

Congress preeti shaktawat
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक प्रीति शक्तावत सड़क हादसे में घायल हो गईं। कांग्रेस विधायक अपनी मां और ड्राइवर-गनमैन के साथ शादी समारोह में भाग लेकर लौट रही थीं। शाम करीब 4 बजे रणकपुर घाटे के पास हादसा हुआ। सामने से आ रही कार से विधायक शक्तावत की कार से भिड़ गई।
हादसे के बाद दूसरी कार से विधायक को उदयपुर लाया गया। शाम करीब 6 बजे विधायक शक्तावत को उदयपुर के एमबी अस्पताल लाया गया। डेढ़ घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विधायक शक्तावत का इमरजेंसी यूनिट में एक्स-रे के बाद उनके हाथ और पांव में हल्की चोट की बात सामने आई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: