राजस्थान में कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना इन दिनों सुर्खियों में हैं। इंदिरा मीना ने सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में रविवार रात को अंबेडकर सर्किल पर नाम पट्टिका को लेकर बीजेपी नेता से उलझ गईं। आपसी विवाद के दौरान बामनवास विधायक इंदिरा मीना बीजेपी नेता पर भड़क गईं। आइये जानते हैं कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना कौन हैं?
जानें कौन हैं इंदिरा मीना?
इंदिरा मीना सबसे पहले 2013 में बामनवास से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी थी। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया था। इसके बाद 2018 में उनको कांग्रेस ने अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया था। वह 2018 और 2023 में लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं। वर्तमान में विधायक के साथ-साथ वह पीसीसी की महासचिव भी है। बता दें कि मीना 2008 से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत युवा कांग्रेस में जिला महासचिव के पद से की थी।
बीजेपी नेताओं पर लगाया ये आरोप
विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा के नेताओं पर शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप लगाया। बीजेपी नेताओं ने दो साल पहले पूर्व प्रतिमा का अनावरण होने के बाद रात में पट्टिका लगाने को गलत बताया। विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह भाजपा नेताओं पर ना सिर्फ जमकर बयानबाजी कर रही है बल्कि उनके कपड़े भी खींच लेती है।
ये भी पढ़ेंः भाजपा नेता पर भड़क गईं कांग्रेस की विधायक, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
जानें पूरा मामला
बता दें कि पूरा मामला बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ था। जिसके बाद विधायक इंदिरा मीना और नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी के नाम की पट्टिका प्रतिमा के ठीक नीचे लगाई जानी थी। इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा के लोग पट्टिका लगाने पहुंचे तो बीजेपी नेता हनुमत दीक्षित समेत कई नेताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद मौके पर एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा पुलिस के साथ पहुंचे और बीच बचाव किया। इस दौरान नाम की एक पट्टिका टूट गई। बहरहाल आंबेडकर जयंती समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट पर थी।
ये भी पढ़ेंः झालावाड़ से दिल्ली की सीधी उड़ान, वसुंधरा बोली- समुद्र होता तो क्रूज भी चलवा देतीं
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
15 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines