जयपुर: एक तरफ राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही, दूसरी तरफ इनके ही विधायक मंत्री एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ताज़ा मामला सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के बीच का है। अवैध खनन को लेकर विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनका इस्तीफा मांगा है। विधायक इससे पहले भी सार्वजानिक रूप से कई बार मंत्री पर इस तरह के आरोप लगा चुके हैं।
मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक भरत सिंह ने कहा कि खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में मिलाने के लिए लगातार मांग की जा रही है। चिंता की बात ये है कि इस गांव दिन रात अवैध खनन हो रहा है। ये पूरा क्षेत्र खनिज मंत्री के क्षेत्र में आता है। इसलिए वहां पर लगातार अवैध खनन हो रहा है। जब भी खनिज मंत्री पर आरोप लगाए है उसका अभी तक मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। आज दो लोग करंट की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठे। इसका कारण भी अवैध खनन सामने आ रहा है।
विधायक ने आगे कहा कि इस इलाके में करोड़ों का व्यापार अवैध खनन के जरिए हो रहा है। जब मुख्यमंत्री बारां आए थे तब भी उनसे अनुरोध किया था लेकिन वो इस मार्ग पर नहीं आए और इस हकीकत को देखना मुख्यमंत्री ने पसंद नहीं किया।
ऐसे में विधायक भरत सिंह ने मांग की है कि मंत्री प्रमोद जैन भाया को अपना इस्तीफा देना चाहिए लेकिन अगर वो इस्तीफा न दे तो मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं विधायक ने अब मंत्री को लेकर ‘‘जब मुखिया अंधा तो अवैध कर रहा है इमानदारी का धंधा’’ की पट्टी लगा ली है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines