जयपुर: राजस्थान में आरक्षण का मामला दिनोंदिन तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ आए दिन विरोध कर रहे हैं। अब इस मामले में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता पंडित सुरेश मिश्रा भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सामान्य वर्ग के हितों के लिए सीएम अशोक गेहलोत को पत्र लिखा है।
कांग्रेस नेता नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने अपना बयान जारी कर कहा है कि पिछले कुछ दिनो से लगातार सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ कई पूर्व मंत्री एवं मंत्री बयान जारी कर सरकार पर दबाव बना रहे है। सामान्य वर्ग कभी किसी का विरोध नहीं करता और सबके हित की बात करता है। लेकिन कुछ कथित नेता सामान्य वर्ग के हितो पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे है।
इस संदर्भ में पं. सुरेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा है कि भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु आमेलन नियम 1988 में कार्मिक विभाग द्वारा 17.04.2018 के अधिसूचना के तहत जो संशोधन किये गये वो सही है। इन्हे किसी भी स्थिति में नहीं बदला जाये। वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखा जाए अन्यथा इसका विरोध किया जाएगा। क्योंकि पिछले कुछ दिनो से जो नेता दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। उसके बाद से सामान्य वर्ग के फोन मेरे पास आ रहे है और वो कह रहे है कि हमारी रक्षा कौन करेगा।
बता दें राजस्थान में लंबे समय से ओबीसी आरक्षण की विसंगति को लेकर चल रहा मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, सचिन पायलट के खास माने जाने वाले विधायक मुकेश भाकर, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने ओबीसी आरक्षण के लिए सीएम गहलोत को खुला पत्र लिखा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines