कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा बिफरीं, पुलिस की जीप में बैठकर दिखाए तेवर, Video Viral

Divya Maderna Angry Video: राजस्थान की कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे काफी नाराज नजर आ रही हैं। दिव्या मदेरणा का कहना है कि सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है।

Divya Maderna Angry

Divya Maderna Angry

विज्ञापन

Divya Maderna Angry Video: राजस्थान में कांग्रेस नेता और ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा गुरुवार को बिफर गईं। वह पुलिस की जीप में बैठीं और तेवर दिखाने लगीं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भड़कती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

बदले की भावना से कार्य करने का लगाया आरोप

दिव्या मदेरणा ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा- मुझे सूचना मिली कि मथानिया क्षेत्र के बालरवा गांव में सांवर परिहार सरपंच प्रतिनिधि के घर पर विद्युत विभाग के J.En और पुलिसकर्मियों द्वारा सत्ता पक्ष के इशारे पर बदले की भावना से कार्य किया जा रहा है। उन्हें तानाशाहीपूर्वक परेशान किया जा रहा है। मैंने इस मामले में JEN और पुलिस अधिकारी से फोन पर बात की। उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन

पुलिस की जीप में बैठ गईं

इसके बाद दिव्या मदेरणा तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं। वे यहां विरोध करते हुए पुलिस की जीप में बैठ गईं। उन्होंने कहा मैं विद्युत विभाग और पुलिसकर्मियों को ऐसे जनता के साथ मनमानी नहीं करने दूंगी। दिव्या मदेरणा ने पुलिस से कहा- किसान का ट्रांसफार्मर बाद में लेकर जाना। पहले मुझे ही थाने में बंद कर लो। उन्होंने कहा- बदले की भावना से सरकारी कार्यवाही का खुलकर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान दिव्या मदेरणा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुलकर बिजली चोरी करने की सलाह देती नजर आ रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि ये सब मजाक में कहा गया था।

विज्ञापन

कौन हैं दिव्या मदेरणा? 

दिव्या मदेरणा ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं। हालांकि इस बार उन्हें बीजेपी के भैरा राम चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। दिव्या मदेरणा के दादा जाट नेता परसराम मदेरणा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता महिपाल मदेरणा राजस्थान सरकार में मंत्री रहे थे। हालांकि दादा और पिता का निधन हो चुका है। अब वे राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं। दिव्या मदेरणा की मां लीला मदेरणा जोधपुर की जिला प्रमुख हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ