Rajasthan Elections 2023: 'पहली बार गृह लक्ष्मी को मिलेगा सम्मान, एक साथ 10000 रुपये करेंगे ट्रांसफर', कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोले सीपी जोशी

25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को घोषण पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र जारी होने पर कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने कहा कि पहली बार गृह लक्ष्मी को सम्मान मिलेगा।

कांग्रेस नेता सीपी जोशी, ani

CP Joshi on Congress Manifesto Rajasthan Assembly Elections 2023: 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को घोषण पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र जारी होने पर कांग्रेस नेता सीपी जोशी (CP Joshi) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान चुनाव के लिए हमने सात गारंटी दी है। जिसमें गृह लक्ष्मी सम्मान योजना प्रमुख है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थी के खाते में प्रत्येक वर्ष 10 हजार रुपये ट्रांसफर किया जाएगा। जो युवा कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उन्हें फ्री लैपटॉप दिया जाएगा। किसानों को बिना ब्याज के 2 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। एमएसपी के लिए कानून बनाया जाएगा।

विज्ञापन

सीपी जोशी ने बताया क्या खास है घोषणा पत्र में
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान के लोगों के विकास के लिए हमने सात गारंटी दी है। जिसमें गृह लक्ष्मी सम्मान योजना सबसे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हम प्रति वर्ष एक साथ 10000 (दस हजार) रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

एक साथ मिलेंगे 10 हजार रुपये
सीपी जोशी ने कहा कि गांव में जो परिवार रहते हैं, उनके पास एक साथ 10 हजार रुपये की राशि नहीं होती है। घर का काम गृह लक्ष्मी करती हैं। घर का कोई काम कराना होता है, लेकिन पैसे नहीं होते हैं। इसके लिए पहली बार गृह लक्ष्मी का सम्मान किया गया है। उनके खाते में 10 हजार रुपये एक साथ ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन

किसान के जानवरों का किया जाएगा इंश्योरेंस
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन किसानों के पास दो जानवर हैं। उनका हम इंश्योरेंस करवा रहे हैं। अगर जानवरों की डेथ हो जाती है तो हम उनके खाते में 45 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। साथ ही महिलाओं को 400 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेंगे। बता दें कि मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ