जयपुर में जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़ी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के करीब आठ महीने बाद पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी बुधवार को आखिरकार जेल से बाहर आ गए. सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद शाम 6:30 बजे जयपुर सेंट्रल जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा किया.
सेंट्रल जेल गेट पर माहौल किसी राजनीतिक शक्ति-प्रदर्शन से कम नहीं था. बड़ी संख्या में समर्थकों ने फूल मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया. जैसे ही जोशी जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने ‘महेश जोशी जिंदाबाद’ के नारे लगाए और उनके हाथों में फूल-मालाएं थमा दीं. हालांकि महेश जोशी ने अपने समर्थकों को नारेबाजी नहीं करने की हिदायत भी दी.
पहला कदम- गोविंद देवजी मंदिर
जेल से बाहर निकलते ही महेश जोशी सीधे जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर माथा टेकते हुए कहा, ‘ईश्वर की कृपा और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. मैं निर्दोष हूं और न्याय की लड़ाई जारी रखूंगा. ‘
दर्शन के बाद वे अपने निजी आवास पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा.
8 माह की गिरफ्तारी की कहानी
पूर्व जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जल जीवन मिशन के 900 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया था. जोशी पर खरीद-फरोख्त और ठेकों में अनियमितताओं का आरोप है, जिसके चलते ED ने उनसे कई दौर की पूछताछ की थी.
राजस्थान हाईकोर्ट ने 26 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. बुधवार को उन्हें जमानत प्रदान कर दी.
पार्टी में दोबारा सक्रियता के संकेत?
जेल से बाहर आते ही महेश जोशी की बॉडी लैंग्वेज और समर्थकों का उत्साह साफ संकेत दे रहा था कि वे अब राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका में लौट सकते हैं. जोशी दो बार विधायक और एक बार जयपुर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, इसलिए पार्टी में उनकी वापसी पर भी अब निगाहें टिकी हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 hrs agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
17 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
1 day agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
5 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines