हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से की मुलाक़ात, जानें क्या हैं इसके मायने

विज्ञापन
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में रोज नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अब ताजा घटनाक्रम ये हुआ है कि जयपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुलाक़ात की है। जहाँ स्पीकर के सरकारी बंगले पर करीब 2 घंटे तक दोनों के बीच चर्चा हुई।

इस मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के विषय पर उनकी विधानसभा अध्यक्ष से बहुत ज्यादा कुछ बात नहीं हुई। लेकिन आचार्य प्रमोद ने यह जरूर कहा कि राजस्थान का हर एक कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है और पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसे मानेंगे।

वहीं राजस्थान के अंदर जो सियासी घटनाक्रम हुआ और जो चल रहा है वह तमाम कांग्रेस नेतृत्व के संज्ञान में है और कांग्रेस लीडरशिप बहुत जल्द कुछ बड़े फैसले करने जा रहा है। बता दे की आचार्य प्रमोद कृष्णम सचिन पायलट समर्थक नेताओं में माने जाते हैं ऐसे में उनकी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola