Rajasthan News : राजस्थान कांग्रेस ने सत्ता में वापसी का नया फॉर्मूला खोज निकाला है। कांग्रेस उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्प के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। राजस्थान कांग्रेस संगठन की सर्जरी करने के लिए कमर कस चुकी है। इस कारण संगठन से ऐसे दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है। जिन्होने संगठन में 5 साल पूरे कर लिए हो।
8 को छोड़कर बदलेंगे सभी जिलाध्यक्ष
कांग्रेस ने दिसम्बर 2021 में जिन जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया था उनमें से 8 को छोड़कर बाकी सभी को बदला जाएगा। इस कारण कई दिग्गजों की अब संगठन से छुट्टी हो जाएगी। जिसमें सबसे बड़ा नाम है प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेन्द्र यादव।
इसी महीने कांग्रेस करेगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
जब से सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य के प्रभारी बने है तब से राजस्थान कांग्रेस एक्टिव मोड में है। अब तक कांग्रेस 188 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची निकाली जाएगी।
जोधपुर देहात समेत 5 जिलाध्यक्षों से इस्तीफे लिए
कांग्रेस ने दिसम्बर 2021 में अलवर, बारां, बाड़मेर, बीकानेर शहर, दौसा, जैसलमेर, झालावाड़, नागौर, राजसमंद, सीकर, जोधपुर शहर उत्तर, जोधपुर शहर दक्षिण और जोधपुर ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए थे। इनमें से नागौर से जाकिर हुसैन गेसावत, जोधपुर देहात से हीराराम मेघवाल, दौसा से रामजी लाल औढ़, बीकानेर शहर से यशपाल गहलोत और बाड़मेर से फतेह खान का इस्तीफा हो चुका है।
35 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी कांग्रेस
कांग्रेस अपनी नियुक्ति में 35 नए जिलाध्यक्ष लगा सकती है। इनमें सिर्फ अलवर, बारां, जैसलमेर, झालावाड़, राजसमंद, सीकर, जोधपुर शहर उत्तर, जोधपुर शहर ग्रामीण के 8 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह नए चेहरे जिलाध्यक्ष बनेंगे। इन 8 जिलों में भी चेहरे बदल सकते हैं, मगर इन्हें अभी 1 साल का समय ही हुआ है ऐसे में इनका बदलना मुश्किल लगता है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
14 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines