हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan: कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार की कार पर हमला, असामाजिक तत्वों ने फोड़े शीशे

Danish Abrar Car Attacked: दानिश अबरार पर ये हमला जयपुर से सवाई माधोपुर जाते वक्त हुआ। असामाजिक तत्वों ने बाईपास पर उनकी कार को घेर लिया।

विज्ञापन
Congress candidate Danish Abrar car attacked, anti-social elements broke glass

Danish Abrar Car Attacked: के जे श्रीवत्सन, जयपुर: सवाई माधोपुर से विधायक एंव कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार की कार पर सोमवार को कुछ उत्पातियों ने हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार, जयपुर से सवाई माधोपुर जाते वक्त ये हमला हुआ। असामाजिक तत्वों ने मलारना चौड़ बाईपास पर उनकी कार को घेरकर हमला किया।

पुलिस तलाश में जुटी

इस दौरान काले झंडे दिखाकर दानिश अबरार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की सूझबूझ के चलते बड़ी घटना टल गई। पुलिस अब असामाजिक तत्वों की तलाश में जुट गई है। दानिश अबरार ने घटना के बाद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी पुष्टि की। विधायक के मुताबिक, जब उनकी कार पर हमला हुआ, उस वक्त उनका परिवार भी साथ में था। उनकी पत्नी और मां भी साथ में थीं।

दानिश अबरार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा- मैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से निवेदन करूंगा कि किसी भी दल के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पर हमले न हों। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे गुंडा तत्वों को सवाईमाधोपुर से तुरंत खदेड़ा जाए। उन्होंने आगे कहा- मेरी गाड़ी के शीशे तोड़े गए। लोगों को पीटा गया।” उन्होंने कहा- अगर कोई गाड़ी फोड़कर, रास्ता रोककर या गोली मारकर कोई चुनाव जीत सकता है तो ये उसकी सबसे बड़ी भूल होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या वसुंधरा चुनाव के बाद सीएम बनेगी? राजस्थान के लोगों ने सर्वे में किया बड़ा खुलासा

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कुछ युवा काले झंडे लहराते हुए उनकी लाल रंग की कार को रोक रहे हैं। हालांकि पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola