हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

राजस्थान में चुनाव से पहले 57 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Price Update: राजस्थान में गैस कंपनियों ने सिलेंडर के दामों में कटौती की है। राजस्थान में चुनाव से पहले गैस के दामों में कमी करके कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन
LPG Cylinder Price Update

LPG Cylinder Price Update: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कंपनियों ने गृहिणियों को बड़ा तोहफा दिया है। तेल-गैस कंपनियों ने काॅमर्शियल गैस की कीमतों में कटौती की है। नंवबर में सरकार ने गैस के दाम 57 रुपये घटा दिए हैं। बदलाव के बाद जयपुर में आज से काॅमर्शियल गैस सिलेंडर 1798.50 रुपये में मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले कंपनियों ने 1 नवंबर को दामों का रिव्यू करते हुए कीमतों में 101 रुपए का इजाफा किया था लेकिन कंपनी ने 15 दिन बाद ही कीमतों में कटौती कर दी है। रिव्यू के बाद 19 किलो वाला गैस सिलेंडर अब 1857.50 की जगह 1798.50 रुपए में मिलेगा।

1 नवंबर को बढ़ाए थे दाम

हालांकि कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई कटौती नहीं की है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम आज भी बाजार में 906.50 रुपए है। बता दें कि उपभोक्ताओं को गैस के दामों में राहत दो प्रकार से मिलती है। पहले सरकार के स्तर पर और दूसरी कंपनियों के स्तर पर। तीनों गैस कंपनियों के प्रदेश में 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। अगस्त में केंद्र सरकार ने खुद के स्तर पर 200 रुपए कम करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। ऐसे में कंपनियों की ओर से गैस के दामों में कटौती चुनाव के लिहाज से एक मास्टरस्ट्रोक हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola